KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि बेटे की शादी करने से मना करने पर लड़की पक्ष की ओर से आए आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए मारपीट कर पत्नी को चोटिल कर दिया और धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल गांव निवासी नफीस अहमद पुत्र सत्तार ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह अपने बेटे आसिफ की शादी वैचारिक कारण से मना कर दिया। पीड़ित के मुताबिक लड़की पक्ष के लोग सोमवार की रात आठ बजे के करीब आए और घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए गाली गलौच कर मारपीट कर पत्नी अनीसा को चोटिल कर दिया और धमकी देने लगे। पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने नफीसा उर्फ करिश्मा, उसकी मां कुरैशा , निसार , इरशाद निसार की बहू एवं नफीसा की तीन सहेलियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







