Home उत्तर प्रदेश बेटी ने रचा इतिहास, बुंदेली बौछार आइडल बनीं मुस्कान

बेटी ने रचा इतिहास, बुंदेली बौछार आइडल बनीं मुस्कान

ई-रिक्शा चालक पिता की दुआ, सेना में तैनात पति का हौसला, और मेहनत ने दिलाई बड़ी जीत

JALAUN NEWS: संघर्षों से जूझकर बुलंदियों को छूने वाली बेटियां ही समाज की पहचान बनती हैं। ऐसी ही मिसाल पेश की है  लवकुश नगर की निवासी है। जनपद की बेटी मुस्कान प्रजापति ने। मुस्कान ने अपनी कला और प्रतिभा के दम पर बुंदेली बौछार आइडल-2025 का खिताब जीतकर न सिर्फ परिवार का, बल्कि पूरे बुंदेलखंड का मान बढ़ाया है। मुस्कान के पिता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। तीन बेटों के जन्म के बाद उन्होंने बेटी के लिए भगवान से प्रार्थना की थी। आज वही बेटी उनकी मेहनत और आशीर्वाद से बुंदेली आइडल बनकर घर-घर में चर्चित हो गई है। वहीं, मुस्कान के पति भारतीय सेना में देश की सीमाओं पर तैनात हैं। ऐसे में परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए मुस्कान ने हिम्मत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। गाँव-समाज ही नहीं, बल्कि अब पूरा बुंदेलखंड इस जीत पर गर्व महसूस कर रहा है।