Home उत्तर प्रदेश बेकाबू ट्रक एवं तेज रफ्तार ने ली एक व्यक्ति की जानरू दूसरा...

बेकाबू ट्रक एवं तेज रफ्तार ने ली एक व्यक्ति की जानरू दूसरा जिंदगी मौत से जूझ रहा, चालक फरार’

PRAYAGRAJ NEWS: कौंधियारा थाना क्षेत्र के सेमरी शांतिनगर में मंगलवार को तेज रफ्तार और लापरवाही की एक और भयावह तस्वीर सामने आई, जब एक बेकाबू ट्रक ने दो लोगों को रौंद डाला। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, अनिल सिंह (45) पुत्र कृष्ण बहादुर निवासी बड़ा थाना कौंधियारा अपने साथी रामजी विश्वकर्मा निवासी मांगी कलरहटी थाना खीरी के साथ किसी कार्य से जा रहे थे। जैसे ही वे सेमरी शांतिनगर के पास पहुंचे, कौंधियारा से जारी की ओर तेज रफ्तार में जा रहे एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनिल सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि रामजी विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर
तड़पते रहे।हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौंधियारा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल रामजी विश्वकर्मा ने बताया कि ट्रक काफी तेज गति में था और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। इधर, घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में आए दिन तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण आए दिन घटनाएं होती रहती है।लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, जिससे इस तरह के हादसे लगातार हो रहे हैं दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। ग्रामीणों की सूचना पर सूचना पर पहुंची कौंधियारा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार ट्रक चालक भागने में सफल रहा। कौंधियारा पुलिस ड्राइवर कीतलाश में जुटी है, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ड्राइवर को पकड़ने में सफल नहीं रही।