Home उत्तर प्रदेश बृजेश मिश्र के सेना में कैप्टन पद पर प्रोन्नत से खुशी का...

बृजेश मिश्र के सेना में कैप्टन पद पर प्रोन्नत से खुशी का माहौल

PRATAPGARH NEWS: लालगंज नगर पंचायत के अझारा वार्ड निवासी भारतीय नौ सेना में कमाण्डर पद पर तैनात बृजेश मिश्र को कैप्टन पद पर प्रोन्नत मिलने पर मंगलवार को यहां खुशी का माहौल देखा गया। इन्द्राणी शंकर संस्कृत महाविद्यालय के अवकाश प्राप्त शिक्षक आचार्य हरिशंकर मिश्र के पुत्र बृजेश मौजूदा समय में विशाखापटटनम में तैनात है। उपलब्धि की जानकारी घर परिवार व आसपास के लोगों को हुई तो खुशी का माहौल बन गया। पिता आचार्य हरिशंकर मिश्र ने बेटे की तरक्की को गौरवपूर्ण कहा है। वहीं आचार्य देवानंद मिश्र, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, डिफेंस टाइगर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर मिश्र, गौरीशंकर मिश्र, श्यामशंकर मिश्र, विजय शंकर मिश्र, कमलेश मिश्र, विनय मिश्र, रामशिरोमणि मिश्र, प्रवीण मिश्र, रामसजीवन मिश्र, आचार्य राजेश मिश्र का कहना है कि बृजेश के राष्ट्र के प्रति समर्पण से मिली उपलब्धि के जरिए क्षेत्र एवं वार्ड का नाम रोशन हुआ है।