Home उत्तर प्रदेश बूथ स्तर पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर कमर कस लें कार्यकर्ता:...

बूथ स्तर पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर कमर कस लें कार्यकर्ता: महानगर अध्यक्ष

PRAYAGRAJ NEWS: भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व बूथ स्तर पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर तैयार रहने का आह्वाहन किया है। सोमवार को सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में शहर पश्चिमी विधानसभा के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों के साथ आहुत बैठक में महानगर अध्यक्ष ने कहा कि शहर पश्चिमी विधानसभा अंतर्गत भगवतपुर ब्लॉक में ग्राम पंचायत पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर कार्यकर्ता पूरे समर्पण मेहनत से लग जाएं। पंचायत चुनाव में मतदाता सूची पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि कई फर्जी दिवंगत लोग भी मतदाता बन जाते हैं और ग्राम पंचायत स्तर पर इसका पता लगाना कठिन कार्य होता है इसलिए अभी से मतदाता पुनरीक्षण अभियान में कार्यकर्ता लग जाएं। सरकार की योजनाओं को गांवों में पहुंचाने की योजना तैयार करें। पश्चिमी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सदर गंगा पट्टी व सदर यमुना पट्टी के मंडल अध्यक्ष पंचायत चुनावों को लेकर विशेष योजना तैयार करें। साथ ही पश्चिमी विधानसभा के मीरापुर, प्रीतम नगर, खुल्दाबाद आदि मंडलों के अध्यक्षों से मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर जुट जाने का आह्वाहन किया गया। इस दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शहर पश्चिमी विधानसभा प्रभारी राजेश पटेल, अपूर्वा चंद्रा, अनिल मौर्य, श्रवण पाल, दिग्विजय सिंह, पवन राष्ट्रवादी, धर्मेंद्र आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।