Home उत्तर प्रदेश बूंद बूंद पानी के लिए तरस गए बारा खास के लोग, अधिकारी...

बूंद बूंद पानी के लिए तरस गए बारा खास के लोग, अधिकारी नहीं सुन रहे हैं फरियाद

236
0

मुसीबत के समय सांसद व विधायक भी नहीं दे रहे हैं साथ
जल निगम ने 2001 में करोड़ों की लागत से बनाई थी टंकी
पांडर मजरा कोटवारन का पूरा के लोग बेहाल
मनोज कुमार बिन्द
प्रातःकाल एक्सप्रेस
जसरा, प्रयागराज। जगह जगह पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से कस्बे के लोगों को 2 माह से पानी नहीं मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार की अधिकारियों से फरियाद किया। लेकिन आज तक समस्या का समसधान नहीं हुआ।
गौरतलब हो कि पांडर मजरा कोटवारन का पूरा में 2001 में करोड़ों की लागत से जल निगम द्वारा टंकी बनवाई गई थी इस टंकी से बारा क्षेत्र के कई गांव में पानी की सप्लाई होती है। टंकी बनने के बाद कई वर्षों तक सुचारू रूप से पानी क्षेत्रीय लोगों को मिला 2019 में सड़क चैड़ी होने के उपरांत पाइपलाइन सड़क के बीचो बीच होने के कारण आए दिन पाइप ध्वस्त हो जाती है। इसकी शिकायत ग्रामीणो द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों से भी की गई यहां तक बारा मुख्यालय में ग्रामीण पहुंचकर धरना प्रदर्शन भी किए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक उप जिलाधिकारी बारा के द्वारा आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला 2 माह से किसी के घरों में एक बूंद पानी नहीं दिखा बारा खास के रहने वाले विजय केसरवानी ने बताया कि ठंड में आधा किमी दूरी से ठेले व साइकिल से बारा खास के लोग पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। इस मुसीबत की घड़ी में क्षेत्र के विधायक व सांसद भी नहीं दे रहे हैं साथ। कब हम लोगों की समस्या होगी दूर।बारा रवास के सलीम, निजामुद्दीन, संतोष जायसवाल प्रधान बारा, पंकज केशरवानी आदि ने कहा कि जल्द ही हमारी समस्या का समाधान जनही हुआ तो हम लोग चक्का जाम करने को बाध्य होगे जिसकी सारी जिम्मेदारी साशन व प्रशासन की होगी।