Home उत्तर प्रदेश बी एस ए कुशीनगर ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण उपस्थित शिक्षकों...

बी एस ए कुशीनगर ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण उपस्थित शिक्षकों को दिया आवश्यक निर्देश

KUSHINAGAR NEWS: गुरुवार को राम जियावन मौर्य बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर द्वारा प्राथमिक विद्यालय  डिघवा बुजुर्ग प्रथम, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय पोखरा टोला,  प्राथमिक विद्यालय तृतीय पांडेय टोला , पूर्व माध्यमिक विद्यालय डिघवा बुजुर्ग ,कंपोजिट विद्यालय परसौनी मुकुंदहा तथा प्राथमिक विद्यालय श्रीनगर परसौनी मुकुंदहा का औचक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा विद्यालय  निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्था एवं बच्चों को अच्छी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने हेतु  उपस्थित शिक्षकों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए l प्राथमिक विद्यालय डिघवा बुजुर्ग  प्रथम पर बच्चे मध्यावकाश के बाद कक्षा -कक्ष में प्रभारी सह अध्यापक अनिल कुमार द्विवेदी गणित विषय की पढ़ाई करते पाए गए । बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर द्वारा बच्चों को ब्लैक बोर्ड पर बुलाकर उनके शैक्षिक गुणवत्ता की जांच की गई।उनके द्वारा अध्यापकों एवं बच्चों की उपस्थिति का भी जायजा लिया l निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय डिघवा बुजुर्ग प्रथम में सुमन राव एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय डिघवा बुजुर्ग में शिक्षिका मोनिका छुट्टी पर रहीं l यह उक्त बातें बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर में पत्रकारों को बताया l उन्होंने उपस्थित सभी शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय में अच्छी शिक्षा व्यवस्था के लिए शिक्षक गंभीरता के साथ विद्यालय के बच्चों को गुणवक्ता पूर्ण एवं सकारात्मक रूप से पढ़ायें , क्योंकि ये बच्चे देश के भविष्य हैं और बेसिक शिक्षा से ही बच्चों की नींव मजबूत होती है तथा तभी इनकी आगे की शिक्षा और बेहतर हो सकेगी l यह उक्त बातें विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया l इस मौके पर प्रभारी शिक्षक अनिल कुमार द्विवेदी प्राथमिक विद्यालय डिघवा बुजुर्ग प्रथम ,आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुनीता तिवारी, सुमन तिवारी प्राथमिक विद्यालय द्वितीय पोखरा टोला पर शिक्षिका रमा उपाध्याय प्राथमिक विद्यालय तृतीय पांडेय टोला पर भगवान सिंह और कंपोजिट विद्यालय परसौनी मुकुंदहा एवं प्राथमिक विद्यालय श्रीनगर परसौनी मुकुंदहा के  शिक्षक शिक्षिकाएं एवं उक्त विद्यालयों की रसोइया भी उपस्थित रहीं l