Home उत्तर प्रदेश बीस  नव प्रवेशी बच्चों को  बीएसए ने  वितरित किए नए सत्र की...

बीस  नव प्रवेशी बच्चों को  बीएसए ने  वितरित किए नए सत्र की पाठ्य – पुस्तकें

PRAYAGRAJ NEWS: महानिदेशक, स्कूल शिक्षा ,उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों में सत्र 2026-27 में  अधिकाधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से श्स्कूल चलो अभियान श् के प्रथम चरण की शुरूआत मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शनिवार  को  प्रातः  वाराणसी जनपद से किया गया। प्रयागराज में जनपद स्तरीय कार्यक्रम ब्लॉक संसाधन केंद्र हंडिया में आयोजित हुआ ।जिसमें  मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बच्चों ,शिक्षकों एवं अभिभावकों के मध्य किया गया। कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप मे  महेंद्र कुमार सिंह  ब्लॉक प्रमुख  हंडिया एवं  अनिल कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  प्रयागराज की उपस्थित हुए।  मुख्यमंत्री के उद्बोधन के पश्चात ब्लॉक प्रमुख और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पणध्दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात 20 नव प्रवेशी बच्चों को नए सत्र की पाठ्य – पुस्तकों की अच्छी पैकिंग में वितरण किया गया। अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान की रैली का  शुभारंभ किया गया जिसे पूरे हंडिया नगर क्षेत्र में भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि  ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में भौतिक संसाधनों का विकास गया है एवं योग्य शिक्षकों की तैनाती की गई है जिससे अभिभावकगण आकर्षित होकर अपने बच्चों का नामांकन करा रहे हैं  एवं स्वयं रुचि लेकर विद्या की गतिविधियों में रुचि ले रहे हैं।  सरकार के द्वारा विद्यालय में बालक – बालिका हेतु पृथक पृथक शौचालय ,मूत्रालय की व्यवस्था की गई है  जिससे बालिकाओं की सुरक्षा ,सम्मान का विश्वास बढ़ा है। सभी बच्चों को निःशुल्क पाठयपुस्तक  ,मध्याह्न भोजन की व्यवस्था , स्मार्ट क्लास  के माध्यम से पढ़ाई हो रही है।  अनिल कुमार ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि श्स्कूल चलो अभियान श् का प्रथम चरण 1 जुलाई से 15 जुलाई तक संचालित होगा ,जिसमें प्रत्येक दिवस अलग अलग कार्यक्रम निर्धारित हैं। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों को शामिल करते हुए नामांकन रैली एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।साथ ही स्कूल चलो अभियान का द्वितीय चरण 01 जुलाई से आराम होकर 15  जुलाई तक संचालित होगा। इस अभियान के माध्यम से अध्यापकों को सुनिश्चित करना है कि 3 से 5 वर्ष के बच्चे का दाखिला कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र एवं 6 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों का आय संगत कक्षा में प्रवेश सुनिश्चित किया जाय। कोई भी बच्चा स्कूली शिक्षा से वंचित न रहे और उसे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त हो।नामांकन रैली में  कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हंडिया, प्राथमिक विद्यालय हंडिया प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय हंडिया व अन्य विद्यालयों के बच्चे, जनप्रतिनिधिगण ,अभिभावक गण , अध्यापक गण ,नोडल शिक्षक संकुल, अकादमिक रिसोर्स पर्सन, सम्मिलित हुए।  कार्यक्रम का संयोजन धर्मेंद्र मौर्य खण्ड शिक्षा अधिकारी हंडिया द्वारा किया गया।कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सैदाबाद, राजीव त्रिपाठी,जिला  समन्वयक मध्याह्न भोजन , मनीष कन्नौजिया,जिला समन्वयक एम आई एस,एआरपी वेद व्रत मिश्र, संजीव कुमार गुप्ता, रमा शंकर मौर्य, शिक्षक संकुल धीरेन्द्र सिंह, राम बाबू प्रजापति, राम मूर्ति, पुष्पराज, सुशील कुमार कुशवाहा, ओम प्रकाश, बाबू राम, सयाराम, रणजीत, राजीव, सुरेश, वंदना (वार्डेन), शिखा मेंत्रिपाठी, शिल्पी, ज्ञानेन्द्र, राम कुमार आदि शिक्षक/शिक्षिकाए उपस्थिति रहे ।