चौथे इमाम हज़रत जैनुल आबेदीन के ताबूत की जियारत बरामद हुई
ETAWA NEWS: बीमारे कर्बला इमाम जैनुल आबेदीन की शहादत पर अंजुमन हैदरी इटावा की ओर से दरगाह हज़रत अब्बास महेरा पर 44वीं सालाना मजलिस का आयोजन किया गया, शिया समाज ने चौथे इमाम बीमारे कर्बला हज़रत जैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम के ताबूत की जियारत बरामद हुई। मौलाना नदीम असग़र बनारस ने तकरीर करते हुए कहा जो इंसान मजलिस में फर्श ए अज़ा पर बैठता है इमाम उसका नाम मय वल्दियत के अपनी कलम से लिखते हैं। जो इंसान नमाज की अदायगी के साथ मजलिस में अश्क बहाता है उसी को इमाम पसंद करते हैं। चौथे इमाम जैनुल आबेदीन ने पूरी जिंदगी अल्लाह की इबादत में गुज़र दी। कर्बला में इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत के बाद चौथे इमाम 35 साल तक शहीदों को याद करके रोते रहे। इसलिए इमाम के चाहने वालों का फर्ज है कि वह मजलिसों के साथ नमाज को भी अदा करें। सालाना मजलिस में तस्लीम रजा, सलीम रजा, अहमद जाफर, असद जाफर, जहूर नक़वी, अश्शू रिज़वी ने सोजख्वानी की, अहमद जाफर और अंजुमन लश्करे मेंहदी लखनऊ के नोहाख़्वान ने नोहाख्वानी की। राहत अक़ील, शावेज़ नक़वी, राहत हुसैन रिज़वी, सलमान रिज़वी, राजा चौथे इमाम के ताबूत और राहिल सगीर अलम लेकर मस्जिद से दरगाह तक आये। जहां पुरुषों के बाद महिलाओं ने ताबूत की जियारत की। कार्यक्रम में जीशान हैदर, समर सगीर, राहिल सगीर, श्यान हसन, हम्माद, सोनू नक़वी, शब्बर अक़ील, अयाज हुसैन, लालू, कल्लू, शब्बू, हसन जावेद, एजाज हुसैन, नुसरत हुसैन आदि का सराहनीय योगदान रहा। संचालन का दायित्व लखनऊ से आए आरिफ हैदर ने निभाया। सालाना मजलिस में मौलाना अनवारुल हसन ज़ैदी इमामे जुमा इटावा, अल्जाज़ कमर अब्बास नक़वी करबलाई, हाजी अरशद मरगूब, अंजुमन हैदरी के अध्यक्ष इंतजार नक़वी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शावेज़ नक़वी, सेकेट्री राहत हुसैन रिज़वी, हसन मेहदी शहज़ादे, अमीर हैदर जाफ़री, मो. मियां, शारिक सगीर शानू, मुशीर हैदर, अब्बास एड., परवेज हसनैन, तहसीन रजा, अख्तर अब्बास, इबाद रिज़वी, समर अब्बास, नजमुल हसन, मून, शाद हसन, जहीर अब्बास, मो. हुसैन राहिल, शादाब हसन, सुहेल, राशिद, जुनैद, फ़ातिक, सफीर हैदर, शौजब रिज़वी, शारिब, मो. राशिद, मो. अहमद, शारू, जावेद, मो. अतीक सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।







