JHANSI NEWS: मौसम में अचानक बदलाव ने लोगो की सेहत बिगाड़ दी है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक कई लोग बुखार और अन्य बीमारियों की चपेट में हैं। इसी बीच सदर बाजार निवासी बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर हो गई। बुजुर्ग महिला पिछले एक सप्ताह से तेज बुखार से जूझ रही थीं। आर्थिक तंगी और देखभाल करने वाला कोई न होने की वजह से वे घर पर ही कष्ट झेल रही थीं। किसी व्यक्ति द्वारा कॉल के माध्यम से समाजसेवी संस्था आसरा सोसाइटी के संस्थापक बंटी शर्मा को बुजुर्ग महिला की बीमारी की जानकारी दी. बुजुर्ग महिला की पीड़ा को समझते हुए बंटी शर्मा और आसरा की टीम तुरंत बुजुर्ग महिला के निवास पहुंचे और बिना देर किये कॉल कर एम्बुलेंस बुलवाकर जिले चिकित्सालय में बुजुर्ग महिला भर्ती कराकर इलाज करवाया.बुजुर्ग महिला की तबियत में सुधार होने के पश्चात् कपडे व खाना के प्रबंध किया. वही बंटी शर्मा ने कहा की इसी प्रकार सभी को मानवता के कार्य में बढ़ चढ़ के भागीदारी लेनी चाहिए जिससे समाज में एक अच्छा सन्देश पहुंचे. इस मौके पर बंटी शर्मा, शक्ति करोसिया, हरिओम, कैलाश कुशवाहा, मीनाक्षी अग्रवाल, अमित वर्मा, शिवम राय आदि मौजूद रहे.







