Home उत्तर प्रदेश बीडीओ कालाकांकर ने बहादुर का पुरवा व हिनाहू में संचालित पौधशाला का...

बीडीओ कालाकांकर ने बहादुर का पुरवा व हिनाहू में संचालित पौधशाला का किया निरीक्षण

PRATAPGARH: खण्ड विकास अधिकारी कालाकांकर सत्यदेव यादव द्वारा विकास खण्ड में वृक्षारोपण हेतु कालाकांकर वन विभाग की ग्राम बहादुर का पुरवा व हिनाहूं में संचालित पौधशाला का निरीक्षण किया गया। ग्राम बहादुर का पुरवा में संचालित पौधशाला के निरीक्षण में वहां पर उपस्थित कर्मचारी द्वारा बताया गया कि कुल 02 लाख 90 हजार वृक्ष हैं। पौधशाला में नीम, पीपल, जामुन, सफेदा, अर्जुन, सागौन, शीशम, आम, अमरूद आदि के वृक्ष पर्याप्त मात्रा में और पर्याप्त लम्बाई के मौजूद पाये गये। इसी प्रकार ग्राम हिनाहू में संचालित पौधशाला के निरीक्षण में उपस्थित वन विभाग के कर्मचारी द्वारा बताया गया कि कुल 02 लाख 29 हजार वृक्ष हैं। पौधशाला में कटहल, महोगनी, नीम, पीपल, जामुन, सफेदा, अर्जुन, सागौन, शीशम, आम, अमरूद आदि के वृक्ष पर्याप्त मात्रा में और पर्याप्त लम्बाई के मौजूद पाये गये। दोनो स्थलों पर वृक्षो की गुणवत्ता संतोषजनक पायी गयी।