Home इटावा बीएसए से शिक्षामित्रों की समस्याओं के निराकरण की मांग

बीएसए से शिक्षामित्रों की समस्याओं के निराकरण की मांग

आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षामित्र बेल्फेयर एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन

ETAWA NEWS: आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षामित्र बेल्फेयर एसोसिएशन ने शिक्षामित्रों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद के सभी शिक्षामित्र समय से स्कूल पहुंच कर बहुत ही लगन मेहनत से परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य कार्य कर कर रहे हैं। अल्प मानदेय के कारण आर्थिक तंगी से जूझने के कारण उनकी दशा अत्यन्त खराब है। एसोसिएशन ने मांग की है कि माह जुलाई 2025 का मानदेय रक्षा वन्धन से पहले भुगतान किया जाय, समर कैम्प की ड्यूटी का भुगतान अतिशीघ्र किया जाये, शिक्षा मित्रों को बीएलओ ड्यूटी से अवमुक्त किया जाए क्योंकि आर्थिक तंगी के कारण ड्यूटी करने में असमर्थ हैं, प्रतिमाह का मानदेय का समय से भुगतान किया जाये। अगर मांगें पूरी न हुईं तो संगठन धरना प्रदर्शन आनदोलन करने के लिए मजबूर होगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग की होगी। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष/प्रदेश संगठन मंत्री उदय वीर सिंह यादव, जिला महामंत्री सुशील तिवारी, अगम बाबू राजपूत, राम किशोर, बेबी यादव, अंजना सक्सेना, संतोषी, शबनम बानो, कन्हैया लाल आदि प्रमुख हैं।