FATEHPUR NEWS: खागा तहसील क्षेत्रांतर्गत विकास खंड विजयीपुर के नगर पंचायत खखरेरू में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) भारती त्रिपाठी ने बुधवार को स्कूलों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कंपोजिट कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया।
उसके बाद बीएसए भारती त्रिपाठी ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) रजनीश श्रीवास्तव के साथ जूनियर हाई स्कूल खखरेरू का निरीक्षण किया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय प्रथम खखरेरू और प्रतापपुर प्राथमिक विद्यालय का भी दौरा किया। निरीक्षण के दौरान सभी विद्यालयों में मिड-डे मील की व्यवस्था की जांच की गई। साथ ही डेस्क, नामांकन रजिस्टर, साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था का जायजा भी लिया गया। प्राथमिक विद्यालय खखरेरू प्रथम में पाई गई लापरवाही के लिए बीएसए ने प्रधानाचार्य को फटकार लगाई है।







