Home उत्तर प्रदेश बिहार विधानसभा चुनाव 2025 प्रचार के लिए मिर्जापुर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 प्रचार के लिए मिर्जापुर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल बिहार रवाना

MIRZAPUR NEWS: शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर मिर्जापुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल एवं बिहार सिकंदरा सुरक्षित विधान सभा के प्रभारी पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में बिहार चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गया। आपको बता दें कि सदर विधानसभा और वजीरगंज विधानसभा में चुनाव प्रचार किया जाएगा। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मीडिया प्रभारी मिन्हाज अहमद, छोटे खान, गुलाब चन्द पांडे, इश्तियाक अंसारी, नि0प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी सतीश शर्मा, जितेंद्र पटेल, कुंज बिहारी उपाध्याय, अनुज मिश्रा, डिंपू यादव, पिटर कुमार आदि कांग्रेस नेता मौजूद रहे।