Home उत्तर प्रदेश बिना टायर लीवर के ही टायर खोलकर मरम्मत करते हैं मोहम्मद खालिद

बिना टायर लीवर के ही टायर खोलकर मरम्मत करते हैं मोहम्मद खालिद

PRATAPGARH NEWS: बिहार ब्लॉक के देवर पट्टी में एक पंचर मिस्त्री की कुशलता लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। पैट्रोल पंप के सामने दुकान चलाने वाले मोहम्मद खालिद जाफरी की कार्यशैली अनूठी है। वह बिना टायर लीवर के ही वाहनों के टायर खोलते हैं,मोहम्मद खालिद जाफरी  न केवल टायर को आसानी से खोलते हैं, बल्कि उसे वापस लगाने में भी माहिर हैं। उनकी इस कुशलता की वजह से क्षेत्र के लोग उनकी सराहना कर रहे हैं। पारंपरिक तरीके से टायर बदलने में जहां विशेष उपकरणों की जरूरत होती है, वहीं खालिद बिना किसी विशेष उपकरण के यह काम कर लेते हैं।उनकी यह कौशल न केवल समय की बचत करता है, बल्कि ग्राहकों के लिए भी सुविधाजनक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खालिद की यह कार्यकुशलता उन्हें अन्य मिस्त्रियों से अलग बनाती है।