Home उत्तर प्रदेश बिजली निजीकरण के विरोध में कर्मचारी व किसानो ने किया धरना प्रदर्शन

बिजली निजीकरण के विरोध में कर्मचारी व किसानो ने किया धरना प्रदर्शन

VARANASI NEWS: विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उ0प्र0 के बैनर तले बिजली के निजीकरण के विरोध में चल रहे देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के क्रम में बनारस के बिजली कर्मियो ने भी आज बुधवार को भिखारीपुर स्थित प्रबन्ध निदेशक कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।जिसमे संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी भी शामिल रहे। सभा को संबोधित करते हुए आर.के.वाही ने बताया कि आज पूरे देश मे बिजली के निजीकरण के विरोध में विरोध प्रदर्शन जारी रहा।जिसके तारतम्य में बनारस में भी बिजली कर्मियो ने भारी भीड़ के बीच विरोध सभा के माध्यम से निजीकरण का विरोध किया।जिसमें वक्ताओ ने बताया कि बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा,स्वास्थ्य और सुरक्षा हमेशा से आम जन मानस की मूलभूत आवश्यकताये है।जिसका सरकारी करण ही रहना चाहिए। क्योंकि कोई भी निजी कम्पनी वेलफेयर के उद्देश्य से बिजली कम्पनियों नही खरीदेगी वो मुनाफे के लिए खरीदने को तैयार बैठी है।संयुक्त किसान मोर्चा के नेता अफलातून और किसान मजदूर परिषद के अध्यक्ष राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि पुर्वांचल विधुत वितरण निगम द्वारा 25लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर खरीद चुकी है।जिसको उपभोक्ताओं के यहां लगाकर निजी कम्पनियों को मुनाफे कमाने का रास्ता पहले ही खोल दिया है।किंतु जिस तरह उड़ीसा में टाटा पावर के दफ्तर के सामने किसानों ने अपना मीटर उखाड़कर ढेर लगा दिया और बिजली के निजीकरण को नकार दिया।उसी तरह उ0प्र0 का किसान भी बिजली के निजीकरण को नकार दिया है। और संघर्ष समिति के हर आंदोलन में कंधे से कंधे मिलाकर उ0प्र0 का समस्त किसान साथ देगा और बिजली के निजीकरण की हर लड़ाई को साथ लड़ने का निर्णय लिया है। साथ ही यह भी कहा कि संघर्ष समिति ने जो निर्णय लिया है कि जिस दिन बिजली के निजीकरण का टेंडर निकला उसी दिन बिना किसी नोटिस के सभी बिजलीकर्मी कार्यबहिष्कार पर चले जायेंगे और जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे तो प्रदेश के समस्त जिलो की भांति बनारस के किसान भी जेलों को भरना शुरू कर देंगे।सभा की अध्यक्षता ई0 मायाशंकर तिवारी व संचालन विजय नारायण हिटलर ने किया।सभा को सर्वश्री ओ0पी0 सिंह, रविन्द्र यादव, ई0 विजय सिंह, प्रमोद कुमार, रामकुमार झा, धर्मेन्द्र यादव, पंकज यादव,रंजीत कुमार, ई0 अमित श्रीवास्तव, उदयभान दुबे, मनोज सोनकर, नवीन कुमार, कृष्णमोहन, रंजीत पटेल, जयप्रकाश आदि ने संबोधित किया।