AURAIYA NEWS: अयाना थाना अंतर्गत बबाइन चौकी क्षेत्र के गांव रामपुर प्रताप सिंह में एक युवक की बिजली का करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक गांव निवासी सुनील सिंह (36 वर्ष) पुत्र मुनीम सिंह बीती रात सुनील अपने मकान की छत पर सो रहा था। देर रात शौच के लिए उठने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत के किनारे की ओर झुक गया। उसी समय वहां खुले में पड़ा विद्युत तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसे तेज करंट लगा। करंट लगते ही वह छत से नीचे गिर पड़ा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया, सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे। वहीं, परिजनों और ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी अयाना पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि छत के पास लंबे समय से बिजली का खुला तार पड़ा था, जिसकी सूचना पहले भी संबंधित विभाग को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अयाना थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।गांव में अचानक हुई इस घटना से शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।







