नवरात्रि के अष्टमी व नवमी पर कन्या पूजन व बालिका जन्मोत्सव मनाकर मातृ शक्तियों को किया गया नमन
BHADOHI NEWS: मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन पर केंद्रित तथा स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार, विकसित भारत का आधार के कार्यक्रम के तहत मंगलवार को शारदीय नवरात्रि के अष्टमी व नवमी पर डीजे मौर्य इंटर कॉलेज देवनाथपुर में मेगा इंवेंट का आयोजन किया गया। जिसमें 51 कन्या पूजन सहित 11 बालिका जन्मोत्सव, बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से महिलाओं को डीएम शैलेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र सीडीओ बालगोविंद शुक्ल द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान भ्रूण परीक्षण, बालिका शिक्षा भेदभाव, बाल विवाह के खिलाफ शानदार नाटक मंचन प्रस्तुति से समाज को जागरूकता का संदेश दिया गया। प्रस्तुति की उपस्थित लोगों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा किया। मिशन शक्ति फेज-5 अभियान को सफल बनाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रियंका गुप्ता व रेशमा भारतीय को शक्ति योद्धा पुरस्कार से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र दिया गया। 51 कन्याओं को तिलक पूजन करते हुए मिल्टन थर्मस, टोपी टी-शर्ट, चुनरी, फल मिठाई, भोजन प्रसाद इत्यादि भेंट किया गया। 11 बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाते हुए उन्हे बेबी किट व पोषण पोटली सप्रेम भेंट किया गया। उपस्थित छात्राओं व महिलाओं ने डीएम को अपने बीच पाकर उत्साह भाव से आटोग्राफ व सेल्फी ली। समाज में बालिकाओं के जन्म के प्रति सोच में साकारात्मक बदलाव के उद्देश्य से अष्टमी एवं नवमी के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लाकों में कन्या पूजन व उनके लिए प्रसाद ग्रहण का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजय बिंद, नागेंद्र सिंह, अखिलेंद्र सिंह, सीमा सिंह, डीजेएम प्रिंसिपल शशिकला सिंह, डीआईओएस अंशुमान, डीईओ डॉ. पंकज कुमार, बीएसए विकास चैधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश मिश्र, मिशन शक्ति नोडल एवं थानाध्यक्ष सीमा सिंह, जिला प्रोबेशन लिपिक राजकुमार गुप्ता, ममता सिंह, आनंद कुमार मौर्य, आलोक दूबे एवं शिक्षिकाएं व काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।







