प्रधानमंत्री सड़क योजना से साकार हुआ गांव–गांव को जोड़ने का सपना
FATEHPUR NEWS: भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी समारोह वर्ष के अंतर्गत बुधवार को सदर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सदर विधानसभा क्षेत्र के भैरवां में संपन्न हुआ। सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर–बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी, सदस्य विधान परिषद अनूप गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी बालकाल से ही राष्ट्रवाद के संवाहक रहे। वे केवल भारतीय जनता पार्टी के ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण भारत के सर्वमान्य नेता थे। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को समर्पित रहा। विपक्ष में रहते हुए भी वे संयुक्त राष्ट्र संघ जैसे वैश्विक मंचों पर भारत का पक्ष मजबूती से रखते रहे। सर्वशिक्षा अभियान, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसे ऐतिहासिक निर्णयों के माध्यम से उन्होंने भारत के विकास की मजबूत नींव रखी। गांव–गांव को जोड़ने का उनका सपना आज साकार हो चुका है। अनूप गुप्ता ने कहा कि शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर को उनके परिजनों तक ससम्मान पहुंचाने की व्यवस्था अटल जी की संवेदनशील और राष्ट्रनिष्ठ सोच का परिचायक है। कार्यक्रम में उपस्थित निवर्तमान विधायक विक्रम सिंह ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई द्वारा रचित प्रसिद्ध कविता “हिंदू तन-मन, हिंदू जीवन” का सस्वर पाठ कर सभी को भावविभोर कर दिया। वहीं जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निवर्तमान विधायक करण सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, आशीष मिश्रा, प्रमोद द्विवेदी, विकास पासवान, उदय लोधी, नीरज सिंह, ज्योति प्रवीण, प्रवीण सिंह, अपर्णा सिंह गौतम, अर्चना त्रिपाठी, सुशीला मौर्य, पुष्पा पासवान, रेखा सोनी, नीरज सेंगर, बच्चा तिवारी, अभिषेक शुक्ला, शिवपूजन तिवारी, विवेक श्रीवास्तव (धीरू), संजय श्रीवास्तव, अभिजीत भारती, जसवंत गिहार, मधुराज विश्वकर्मा, मंजू शुक्ला, देवनाथ धाकड़े, सुधा मौर्य, सुनीता गुप्ता, धनंजय द्विवेदी, राजेश सिंह जनसेवक, शुभम तिवारी, प्रदीप गर्ग, स्वरूप राज सिंह जूली, शानू सिंह, सुरेंद्र मौर्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे हैं।







