Home उत्तर प्रदेश बार एसोसिएशन चुनाव 2026: बाबू सिंह यादव ने कलेक्ट्रेट में किया जनसंपर्क

बार एसोसिएशन चुनाव 2026: बाबू सिंह यादव ने कलेक्ट्रेट में किया जनसंपर्क

अधिवक्ताओं से मांगा समर्थन, जीत को बताया सभी की जीत FATEHPUR NEWS: फतेहपुर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव 2026 को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। सर्व समाज एवं व्यवस्था परिवर्तन अधिवक्ता संगठन से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बाबू सिंह यादव ने अपनी टीम के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं से जनसंपर्क कर समर्थन मांगा। जनसंपर्क अभियान के दौरान बाबू सिंह यादव ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने पूर्व में भी कचहरी परिसर में कई महत्वपूर्ण कार्य कराए हैं और यदि उनकी कार्यकारिणी को जीत मिलती है तो वे हर अधिवक्ता के साथ हर समय खड़े रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी अधिवक्ता का काम शासन-प्रशासन में रुकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि सभी अधिवक्ताओं की जीत होगी। उन्होंने अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक समर्थन देने की अपील करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान उनकी पूरी कार्यकारिणी टीम भी उनके साथ मौजूद रही। जनसंपर्क अभियान में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी शशिकांत वर्मा पटेल, सचिन मोहम्मद शाहजहां, उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी देवनारायण तिवारी, कृष्ण कुमार गौतम, कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनोद कुमार पासवान, पुस्तकालय सचिव पद के प्रत्याशी लखन कुमार मौर्य, प्रकाशन सचिव पद के प्रत्याशी रकिया याकूब, रूही बौद्ध, प्रिया गौतम सहित कई पदों के प्रत्याशी शामिल रहे। इसके अलावा वरिष्ठ सदस्य पद के प्रत्याशी शिवकुमार चौरसिया, रामसनेही पासवान, विजय सिंह पटेल, अमर सिंह यादव, ओम प्रकाश शर्मा, राकेश कुमार यादव तथा कनिष्ठ सदस्य पद के प्रत्याशी अविनाश राव अंबेडकर, सरोज देवी लोधी, विकास यादव, सिद्धार्थ सिंह लोधी, अरुण कुमार यादव, गीता देवी कुशवाहा सहित अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट परिसर में चले इस जनसंपर्क अभियान के दौरान अधिवक्ताओं के बीच चुनावी माहौल गर्म नजर आया।