Home उत्तर प्रदेश बारूद से युवक के झुलसने से दो अज्ञात पर केस दर्ज

बारूद से युवक के झुलसने से दो अज्ञात पर केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: फायरिंग में निकले बारूद से युवक के घायल होने की घटना को लेकर पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के देवरी मोठिन निवासी दिव्यांग दिनेश सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती रविवार की शाम वह पूरे भिच्छुकराम बाजार से अपनी ट्राई साइकिल से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में दो अज्ञात बदमाशों ने उस पर फायर झोंक दिया। फायरिंग में युवक बाल बाल बच गया लेकिन बारूद से उसका चेहरा झुलस गया। इधर घटना की सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छानबीन की लेकिन कोई सुराग हाथ नही लगा। घटना को लेकर पीड़ित दिव्यांग ने अज्ञात बदमाशो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, घटना की जांच की जा रही है।