इंडियन रेडक्रास सोसाइटी द्वारा की गई मदद
FATEHPUR NEWS: जिले के तेलियानी विकास खण्ड क्षेत्र के चितौरा गांव में लगातार बारिश के कारण 13 कच्चे मकान ढह गए। इससे कई परिवार बेघर हो गए। पीड़ित परिवारों ने बताया कि 10 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिली है। ग्राम प्रधान ने भी अभी तक कोई कॉलोनी मुहैया नहीं कराई है।
ग्राम प्रधान राजकरण सिंह पटेल के अनुसार, प्रभावित परिवारों के कॉलोनी के लिए आवेदन मिल गए हैं। सर्वे के बाद सूची में नाम शामिल कर लिए गए हैं। विकास खंड कार्यालय से नई सूची जारी होते ही इनका नाम आ जाएगा। सचिव ने गिरे हुए आवास की फोटो खींचकर रिपोर्ट बनाने की बात कही है। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, उत्तर प्रदेश के कार्यकारी सदस्य और फतेहपुर के चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने पीड़ितों की मदद की है। शफीकुन, वीर कुमार और गोवर्धन को तिरपाल, किचन सेट और हाइजीन किट दी गई। फूलमती, गया प्रसाद, आशा देवी, जनक दुलारी, दीप कुमार, दिलीप कुमार, रफीकुन, मंगल सविता, राजू बाल्मीकि और कपिल सविता को तिरपाल और हाइजीन किट वितरित की गई।bहाइजीन किट में साबुन, सैनिटरी पैड, टूथपेस्ट, टूथब्रश और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं। सहायता शिविर में हिमांशु श्रीवास्तव और शुभांशु भी मौजूद रहे। रेड क्रॉस सोसाइटी की इस पहल से बेघर हुए परिवारों को राहत मिली है।







