PRATAPGARH NEWS: मानिकपुर थाना क्षेत्र के सरपटा ग्राम सभा के भैया राम के पुरवा निवासिनी नीलम दुबे पत्नी धीरेंद्र दुबे उम्र लगभग 42 घर के बाहर चद्दर के नीचे सो रही थी की अचानक कच्ची दीवाल सीने पर गिर गई व अचानक चीख पुकार की आवाज रात में गूंजने लगी। चीख पुकार सुन गांव के लोग एकत्रित हुए और नीलम दुबे को कुण्डा के सरकारी अस्पताल ले गये जहाँ डाक्टरो ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। वही थाना मानिकपुर को जैसे ही जानकारी हुई तत्काल मौके पर पहुँच कर हर संभव मदद करने का अश्वासन दिया व कुण्डा सरकारी अस्पताल पहुँच कर बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही कालाकांकर ब्लाक के ग्राम पंचायत मंत्री प्रांशु पांडेय तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुँचकर मृतका के परिवार से मिलकर सरकार द्वारा हर संभव मदद दिलाने आश्वासन दिया। मृतका का पति धीरेंद्र दुबे की मानसिक स्थिति पहले से ही ठीक नहीं है, और अब उनके दो मासूम बच्चे प्रिया 17 वर्ष व बेटा 15 वर्ष अनाथ हो गए व सभी का रो रो कर हुआ बुरा हाल मामला प्रतापगढ़ के थाना मानिकपुर सरपटा ग्राम सभा का बताया जा रहा है।







