PRATAPGARH NEWS: जैसा कि आप सब अवगत हैं कि न केवल स्थान विशेष अपितु सम्पूर्ण देश में आज़ादी का वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। औऱ शिक्षा के क्षेत्र की यदि बात की जाये तो यह अधिक उपयोगी व महत्वपूर्ण हो जाता है। शासन की मंशा व विभागीय दिशानिर्देश के क्रम में विद्यालयों में ध्वजारोहण के साथ ही साथ प्रभात फेरी व विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा इस वर्ष एक और खास बात यह रही कि कुछ चयनित परिषदीय विद्यालयों में बाल वाटिका केन्द्र की स्थापना भी की गयी। विभाग के आदेश के क्रम में आज उन विद्यालयों में विद्यालय परिवार के साथ ही आँगनवाड़ी कार्यकत्री व माता अभिभावकों को बुलाकर इन केन्द्रों का उद्घटान भी किया गया।
इसी क्रम में आज विकासखण्ड बाबागंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय विधासिन में बने बाल वाटिका केन्द्र के उद्घाटन अवसर पर बतौर निरीक्षक उपस्थित होने का अवसर प्राप्त हुआ। विद्यालय में तैनात प्रभारी श्रीमती असीमा देवी के साथ ही शैलेन्द्र कुमार व उत्सव जी तथा प्राथमिक स्तर के गुरुजनों अनिल जी, दिनेश पाण्डेय, रमेश कुमार व अन्य सभी के द्वारा आँगनवाड़ी कार्यकत्री का सहयोग करते हुए ज के कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की गयी। कार्यक्रम में आयी हुई माताओं व अन्य अभिभावकों को निरीक्षक श्री बबलू सोनी के द्वारा सम्बोधित करते हुए उन्हें बाल वाटिका के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी और अपने नौनिहालों को बालवाटिक में भेजने हेतु आग्रह किया गया। इसके साथ ही उपस्थित बच्चों के द्वारा गायन व नृत्य आधारित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी। अन्ततः सभी बच्चों व अभिभावकों को हलवा एवं लड्डू वितरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रभारी असीमा देवी द्वारा आये हुए सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की औपचारिक घोषणा की गयी।







