PRAYAGRAJ NEWS: समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन के नेतृत्व में शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के करैली, करैलाबाग़ गौस नगर गड्ढा कालोनी, जफीर की पुलिया, इस्लाम नगर, करामत की चौकी आदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क कर बाढ़ पीड़ीत लोगों का कुशल क्षेम पूछा वहीं सम्बन्धित विभाग के आला अधिकारियों से वार्ता कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जहां पानी निकल चुका है वहां साफ सफाई व स्वास्थ्य परिक्षण कर मुफ्त दवाओं का वितरण सुनिश्चित करने को कहा वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों में खाद्यान्न पैकेट वितरित किया गया। इफ्तेखार ने क्षेत्रीय लोगों को आश्वासन दिया की समाजवादी पार्टी आप के साथ है। जहां तक होगा हर सम्भव मदद की जाएगी। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को सैनिटाईज़ करने की बात भी आला अधिकारीयों से की। प्रतिनिधी मण्डल में सैय्यद इफ्तेखार हुसैन, उपाध्यक्ष मोईन हबीबी, उपाध्यक्ष सैय्यद मोहम्मद हामिद, मशहद अली खान, विधानसभा अध्यक्ष दक्षिणी मोहम्मद अज़हर, हारुन, मोहम्मद मेराज, मोहम्मद समीर, सऊद अहमद, मोहम्मद हसीब, अब्दुल रज्जाक, मोहम्मद सिब्तैन, लियाकत अली (मुन्ना), महताब आलम, मोहम्मद बाक़र आदि शामिल रहे।







