Home उत्तर प्रदेश बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे मुख्यमंत्री वितरित कि राहत सामग्री...

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे मुख्यमंत्री वितरित कि राहत सामग्री सौंपा चेक

AURAIYA NEWS: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया पहुंचकर किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, मंगलवार को औरैया के ककोर स्थित मुख्यालय पहुंचे, योगी आदित्यनाथ ने
अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली, तथा बाढ़ प्रभावित पीड़ितों को चेक व राहत सामग्री बांटी, विकास खंड औरैया व अजीतमल में 12 राजस्व गांवों के 5 हजार परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए, जिनको मुख्यमंत्री ने 4 लाख तक की आर्थिक सहायता दी , साथ ही राहत किट में 10 किलो चावल-आटा-आलू, दाल, तेल, नमक व मसाले शामिल हैं, और जिनके घर बाढ़ में बह गए उन्हें आवास योजना के तहत नया घर मिलेगा। स्वास्थ्य शिविर, नावें, बाढ़ चौकियां व पशुओं के चारे की भी व्यवस्था की गई। सीएम ने कहा- सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ है, किसानों के फसल क्षति का सर्वे भी कराएगी।