ETAWA NEWS: बाढ़ प्रभावित ग्रामों गढ़ाकास्दा, भरेह, हरौली, बहादुरपुर, धर्मपुरा का जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव भ्रमण किया गया, जहां बाढ़ के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।निरीक्षण के दौरान महोदय ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। साथ ही प्रभावित लोगों को शुद्ध पेयजल, पर्याप्त खाद्यान्न सामग्री, आवश्यक दवाइयाँ एवं चिकित्सकीय सेवाएं तत्काल उपलब्ध कराने, पशुओं के चारे, टीकाकरण एवं देखभाल के लिए पशुपालन विभाग द्वारा समुचित व्यवस्था तथा बाढ़ग्रस्त मार्गों पर आवागमन सुचारू रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सुरक्षा बलों/पुलिस बल को बाढ़ग्रस्त इलाकों में सतत रूप से सक्रिय रहने एवं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस/प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया कि किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी एवं एसएसपी द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एसडीएम चकरनगर ब्रह्मनंद कठेरिया, क्षेत्राधिकारी चकरनगर रामदवन मौर्य, तहसीलदार चकरनगर, चिकित्साधिकारी सीएचसी राजपुर (चकरनगर), ग्राम विकास अधिकारी ब्लॉक चकरनगर, वन विभाग टीम तथा पुलिस/प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। जनपद प्रशासन/पुलिस सभी नागरिकों से अपील करता है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल निकटतम प्रशासनिक अथवा पुलिस अधिकारी को सूचित करें ।







