JALAUN NEWS: जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक कुमार राठौर ने समाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र किशनपुरा का दौरा किया। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के पीड़ित और जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री वितरित कर उनका हौसला बढ़ाया।बाढ़ के कारण कई गांवों का जनजीवन प्रभावित हुआ है, लोगों को भोजन, वस्त्र और आवश्यक वस्तुओं की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे कठिन समय में जनप्रतिनिधियों का यह प्रयास सराहनीय माना जा रहा है। राहत सामग्री में सूखा राशन, पीने का पानी, कपड़े और प्राथमिक चिकित्सा के साधन शामिल थे।डॉ. घनश्याम अनुरागी ने मौके पर कहा कि, “हम सभी का कर्तव्य है कि संकट की घड़ी में एक-दूसरे के साथ खड़े रहें। प्रशासन के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों को सहयोग करना चाहिए।”वहीं अशोक कुमार राठौर ने भी आश्वस्त किया कि पीड़ितों को हरसंभव मदद पहुंचाई जाएगी और प्रशासनिक स्तर पर भी स्थिति सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।







