Home उत्तर प्रदेश बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सपा ने बढ़ाया हाथ

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सपा ने बढ़ाया हाथ

औराई विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी अंजनी सरोज ने बाढ़ पीड़ितों में बांटा लंच पैकेज

BHADOHI NEWS: बाढ पीड़ितों की मदद के लिए समाजवादी पार्टी ने हाथ बढ़ाया। गुरुवार को औराई विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी अंजनी सरोज लंच पैकेज लेकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र डेरवा आदि गांवों में पहुंची। जहां पर उनके द्वारा पूरी-सब्जी का वितरण किया गया। इस दौरान अंजनी सरोज ने कहा कि औराई क्षेत्र में बाढ के कारण बहुत से लोग बेघर हो गए हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव द्वारा सभी समाजवादियों से आत्मीय अपील की गई थी। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए निर्देश दिए गए हैं। पार्टी मुखिया व जिलाध्यक्ष की अपील और निर्देश पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र डेरवा आदि का जायजा लिया गया। बाढ़ प्रभावित लोगों में पूरी-सब्जी व खाद्यान्न का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की हर संभव मदद की जाएगी। उनकी मदद के लिए यह एक छोटा सा प्रयास है। आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा। श्रीमती सरोज ने सरकार से बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की मांग की है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष केशनारायण यादव, जितेंद्र यादव, हरिशंकर यादव, रामधनी यादव, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू, पवन विश्वकर्मा, सुशीला देवी, सोएब अख्तर, सुहाना बेगम, लल्लू यादव, रुखसाना बेगम, राजन यादव, जासमीन, उर्मीला देवी, अलीमुननिशा, मुन्नी देवी व मंजू देवी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।