PRATAPGARH NEWS: जिला सहकारी बैंक के पूर्व निदेशक व शिक्षा जगत के पितामह शिवशंकर शुक्ला ने 65वर्ष पूर्व बाघराय क्षेत्र मे कालेज की स्थापना करके शिक्षा जगत मे महत्वपूर्ण कार्य किया है।इस त्याग के लिए उन्हे हमेशा याद किया जाता रहेगा,यह बाते आर एस बी इन्टरकालेज सुन्दरगंज के संस्थापक शिवशंकर शुक्ल को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद कुण्डा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह, राजाभैया के बडे पुत्र शिवराज सिंह ने लोगो के बीच मलावा छजईपुर गांव मे कही।उन्होने कहा कि गुरू सर्व पूज्य होता है गुरू से ही जीवन शुरू होने के पहले शिक्षा व अच्छे संस्कार मिलते है।आदर्श व्यक्तितत्व के धनी आदर्श गुरू को शत शत नमन करता हू,विधायक विनोद सरोज ने संस्थापक को नमन करते हुए उनके सहज स्वभाव व मृदुभाषिता पर प्रकाश डाला। उत्तरप्रदेश शासन के संयुक्त सचिव शशिकान्त शुक्ल व हरिओम शुक्ल ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर आदित्यप्रसाद शुक्ल, रामकिशोर शुक्ल, क्षीरसागर तिवारी, विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष जटाशंकर त्रिपाठी, प्रदीप मिश्र, अरविन्द त्रिपाठी, सूरज शुक्ल व प्रमुखपति रामचंद्र सरोज आदि मौजूद रहे।







