Home उत्तर प्रदेश बाघराय थाने में त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

बाघराय थाने में त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

बाघराय थानाध्यक्ष ने गणेश चतुर्थी और बारावफात को शांति पूर्ण मनाने की अपील , थाना प्रभारी ने दिए निर्देश

PRATAPGARH NEWS: बाघराय थाने में रविवार की शाम गणेश चतुर्थी और बारावफात को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में ग्राम प्रधान, भावी प्रधान, मौलवी और पुजारी,पत्रकार, व्यापारीगढ़ सहित अन्य प्रमुख नागरिक शामिल हुए।
थाना प्रभारी ने उच्चधिकारियों के आदेश और दिशा निर्देश सभी को बताए। उन्होंने भाईचारे और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। प्रभारी ने कहा कि त्यौहार सभी धर्मों के लिए खुशी और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अफवाओं पर ध्यान ना देने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने को कहा। बैठक में ग्राम प्रधान समेत कई जिम्मेदार लोग मौजूद थे। सभी ने ग्राम स्तर पर पूरी सतर्कता बरतने का आश्वासन दिया। लोगों आपसी एकता और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की बात कही। थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि अप्रिय स्थिति पैदा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।vऔर थाना प्रभारी जी ने कहा कि मुझे यहां बाघराय थाना अन्तर्गत हिन्दू मुस्लिम में भाई चारे की भावना देखी जा रही है और बहुत ही अच्छी बात है यही होनी भी चाहिए । “जिस देश-जाति में जन्म लिया, बलिदान उसी पर हो जावें” एक लोकप्रिय प्रार्थना  का हिस्सा हैं, जिसे ‘वह शक्ति हमें दो दयानिधे’ कहा जाता है. इन पंक्तियों के माध्यम से लोगों को समझाने की कोशिश किये हैं कि जन्म लेने वाले देश और जाति के प्रति सच्चा निष्ठावान होना चाहिए और उनके लिए अपना सब कुछ बलिदान करने को तैयार रहना चाहिए. यह कविता अक्सर स्कूलों में सुबह की प्रार्थना के रूप में गाई जाती है और इसके रचयिता  मुरारीलाल शर्मा बालबंधु का नाम लिया जाता है। इस कविता के माध्यम से लोगों को समझाने का काम किया है थाना प्रभारी श्रवण कुमार ।