PRATAPGARH NEWS: बोलबम के जयकारों व डीजे पर बज रहे भक्ति गानों की धुनों पर थिरकते शिवभक्त बाघराय बाजार से देवघर के लिए हुए रवाना सैकड़ों की संख्या में बाघराय से शिवभक्तों की यह टोली बाबा वैद्यनाथ धाम में भूतभावन भगवान को अर्पण करेगा श्रद्धा रूपी जल बताते चलें कि बाघराय बाजार से कांवड़ियों की रवानगी से पूर्व विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी पवित्र श्रावण मास में ग्रामसभा रोर के प्रसिद्ध समाजसेवी पवन सिंह विक्कू दद्दा ने कांवड़िया भक्तों को अंगवस्त्रम,नकद रुपया, व प्रसाद आदि देकर भव्य रूप से किए विदाई कांवड़ियों की यात्रा प्रारंभ होने से समूचा बाघराय बाजार रंगा भगवा रंग में लीन हुआ भोले की भक्ति में
इस दौरान समाजसेवी विक्कू दद्दा के साथ भतीजे लकी सिंह,रत्नेश शुक्ला पत्रकार, अजीत सिंह नारंगपुर,गुड्डू सिंह,लालजी मिश्रा,हैवी लाल, अभय सिंह, आकाश पांडेय पान भंडार,समेत तमाम लोग कांवड़ यात्रा विदाई कार्यक्रम में शामिल रहे।







