Home उत्तर प्रदेश बाग वाली मस्जिद में तरावीह के दौरान मुकम्मल हुआ कुरआन

बाग वाली मस्जिद में तरावीह के दौरान मुकम्मल हुआ कुरआन

मुल्क की सलामती के लिए की गई दुआ
FATEHPUR NEWS: सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला स्थित बाग वाली मस्जिद में रमज़ानुल मुबारक के अवसर पर 21वीं तरावीह के दौरान कुरआन पाक मुकम्मल पढ़ा और सुना गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में नमाज़ियों ने शिरकत की।
बताते चलें कि मंगलवार को ईशा की नमाज़ के बाद तरावीह पढ़ाते हुए हाफिज बशार ने कुरआन पाक मुकम्मल कराया। कुरआन मुकम्मल होने के बाद मुल्क की तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन के लिए विशेष दुआ की गई। दुआ के बाद नमाज़ियों के बीच शीरीनी वितरित की गई। इस दौरान लोगों ने हाफिज बशार और मस्जिद के पेश इमाम हाफिज फरहान को गुलाब के फूलों की माला पहनाकर मुबारकबाद दी और उनसे दुआ की दरख्वास्त की। इस मौके पर मस्जिद के मुतवल्ली इमरान अहमद सिद्दीकी, मुअज्जिन इस्लाम, जिया उद्दीन, अशर जिया, शमशाद अहमद हनफी, मोहम्मद अली, फैज आलम, मशरूर आलम, सुल्तान नियाज़ी, मोहम्मद जावेद खान, गनी, जावेद अख्तर, मुन्ना मास्टर, वकार अहमद, अकील अहमद, जिया उल्लाह खान, एहसान ठेकेदार, दिलशाद फर्नीचर, मुन्ना फर्नीचर, मकसूद, शमशाद फर्नीचर, नेहाल, पप्पू, अशरफुल हनफी, मोहम्मद नावेद खान, इरशाद सहित बड़ी तादाद में नमाज़ी मौजूद रहे।