Home उत्तर प्रदेश बाग में आधी रात ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को दबोचा, छानबीन में...

बाग में आधी रात ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को दबोचा, छानबीन में जुटी पुलिस

PRATAPGARH NEWS: गांव की बाग में आधी रात संदिग्ध युवक को देखकर ग्रामीणांे में अनहोनी की आशंका उत्पन्न हो गयी। युवक की बाग में तन्हा मौजूदगी पर कुछ ग्रामीणों की नजर पड़ गयी। लालगंज कोतवाली के गोसांई का पुरवा अमावां में बुधवार की रात बाग में एक युवक को चहल पहल करते देखा गया। इधर पितृपक्ष में गया तीर्थ को लेकर गांवों में कार्यक्रमों का आयोजन भी हो रहा है। कुछ ग्रामीणों की नजर संदिग्ध युवक पर जा टिकी। धीरे धीरे काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गये। ग्रामीणों ने युवक की घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गयी। ग्रामीणों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक को कोतवाली लाकर पूछताछ में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि युवक से बाग में रात को उसकी मौजूदगी के बाबत पूछताछ की जा रही है। इधर सूत्रों के मुताबिक पुलिसिया पूछताछ की जद में आये युवक का तार इलाके के ही किसी शातिर बदमाश से जुड़े होने की संभावना है। इसे लेकर गुरूवार को कोतवाली परिसर में युवक से गोपनीय पूछताछ मंे पुलिस को मशक्कत में देखा गया। दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय भी अचानक कोतवाली पहुंचे। वहीं जिले के एक अन्य थाने की भी पुलिस टीम कोतवाली में नजर आयी। संदिग्ध युवक को लेकर पुलिसिया जांच पड़ताल को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चा का माहौल भी बना देखा गया।