PRAYAGRAJ NEWS: बारा थाना क्षेत्र के सेहुंडा नहर स्थित वेनौरी गांव निवासी काशी प्रसाद त्रिपाठी अपने पुत्र दिनेश त्रिपाठी के साथ अपने घर की ओर जा रहे थे जैसे ही सेहुड़ा नहर क्रॉस कर रहे थे तभी प्रयागराज की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कार ने पीछे से टक्कर मार दिया जिससे पिता पुत्र दोनों घायल हो गए वहीं ग्रामीणों के द्वारा पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत बारा थाने में दी सूचना पाकर बारा पुलिस मौके पर पहुंचकर जानकारी ली वही ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन सेहुंडा नहर पुलिया के पास एक्सीडेंट होता रहता है पहले तो बारा पुलिस नहर पुलिया के पास ड्यूटी पर रहा करते थे लेकिन अब यहां कोई नहीं रहता इसी रोड से ओवरलोड ट्रैक्टर भी निकालते हैं। थाना प्रभारी बारा राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि पिता पुत्र दोनों सुरक्षित हैं आपस में समझौता कर लिए हैं।







