सड़क पर पड़े घायल युवक
ETAWA NEWS: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार शाम करीब चार बजे सीएचसी के समीप फ्लाईओवर ब्रिज के पास सर्विस रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान 35 वर्षीय प्रद्युम्न कुमार ग्राम दशहरी निवासी और 22 वर्षीय सौरभ ग्राम कटखेरा निवासी के रूप में हुई है।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।सूचना पर पहुंचे एम्बुलेंस ईएमटी के धीरेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों घायलों को सीएचसी पर इलाज के लिए भर्ती कराया।प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।







