AURAIYA NEWS: कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड पेट्रोल पंप के समीप दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गई जिससे दोनों वाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों गंभीर घायल को पड़ोस के लोगों की मदद से स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल से चिकित्सकों ने एक गंभीर घायल को अति चिंता जनक हालत में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेंफर कर दिया। गंभीर घायल युवक शहर में ही एक मोटरसाइकिल की दुकान पर मिस्त्री मैकेनिक का काम करता है। घायलों के परिजनों को दूरभाष के माध्यम से जानकारी दी गयी। थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम ऊमरसाना निवासी चिंटू शुक्ला 45 वर्ष पुत्र ग्याप्रसाद शुक्ला शहर के औरैया इटावा मार्ग स्थित एक बाइक मरम्मत की दुकान पर वाइक मिस्त्री का काम करता है। वह किसी काम से हाई-वे रोड पर गया हुआ था। उसी समय सामने से आ रहे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरोत्तम निवासी विवेक दोहरे 18 वर्ष पुत्र जीतू बाबू की वाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गयें। दुर्घटना के एक गंभीर घायल को समाजसेवियों ने तथा दूसरे घायल को पुलिस ने स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसके अलावा घायलों के परिजनों को दूरभाष के माध्यम से दुर्घटना की जानकारी दी गयी। गंभीर घायल चिंटू को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अति गंभीर नाजुक हालत में हायर सेंटर चिचोंली रेफर कर दिया। जबकि दूसरे घायल विवेक का इलाज अस्पताल में चल रहा था।







