Home उत्तर प्रदेश बांसी में संदिग्ध परिस्थितियों में पिता-पुत्र की मौत, पारिवारिक कलह बनी वजह

बांसी में संदिग्ध परिस्थितियों में पिता-पुत्र की मौत, पारिवारिक कलह बनी वजह

SIDDHARTHNAGAR NEWS: पथरा बाजार थाना क्षेत्र के रामभारी और तिगड़वा के बीच एक गाड़ी में संदिग्ध अवस्था में मिले पिता-पुत्र की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय बांसी पहुँचाया। अस्पताल में डॉ. आर.के. सिंह ने पुत्र डेविड (11) को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता देवहंश चौबे (38) की इलाज के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों ने जहरीला पदार्थ खाने से मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बांसी थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी देवहंश चौबे ने पारिवारिक कलह के चलते खुद जहर खाया और अपने बेटे डेविड को भी जहर खिलाया, जिससे दोनों की मौत हो गई।