किन्नर अखाडा की प्रदेश अध्यक्ष ने दण्डी परिषद के अध्यक्ष का किया स्वागत
PRAYAGRAJ NEWS: किन्नर अखाडा झारखण्ड की प्रदेश अध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी राजेश्वरी नंद गिरि महराज(रोज मौसी) ने माघ मेला के ओल्ड जीटी रोड पर लगे चरखी दादरी आश्रम में अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्राह्मश्रम महराज को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम से आज सम्मानित किया। इस दौरान दोनों संन्तों में सनातन धर्म के विविध पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों संतों ने बाग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार की निंदा करते हुए बाग्लादेश सरकार से इस मामले को तुरंत खत्म करते हुए हिन्दुओं के सुरक्षा की मांग की है। किन्नर अखाडा झारखण्ड की प्रदेश अध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी राजेश्वरी नंद गिरि महराज (रोज मौसी) ने कहा कि अगर बाग्लादेश सरकार समस्या का शीघ्र निस्तारण नही करती है तो किन्नर अखाड़ा के प्रतिनिधि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर मामले में हस्तक्षेप करते हुए शीघ्र अल्पसंख्यक हिन्दुओं की मदद करते हुए भारत में लाने की मांग करेगे। महामण्डलेश्वर स्वामी राजेश्वरी नंद गिरि ने कहा कि बांग्लादेश की सरकार को सभी वर्ग के लोगों की मदद करते हुए उनको खिलाफ हो रहे उत्पीडनात्मक कारवाई से बचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किन्नर अखाडा सनातन धर्म के प्रचार प्रसार मे लगा हुआ है, बडी संख्या मे लोगों को सनातन धर्म से जोडते हुए उसे आगे बढा रहा है। किन्नर अखाडा झारखण्ड की प्रदेश अध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी राजेश्वरी नंद गिरि महराज (रोज मौसी) ने बताया कि किन्नर अखाड़ा के संत आचार्य महामण्डलेश्वर प्रो (डा)स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महराज के नेतृत्व में मौनी आमावस्या का स्नान रविवार को संगम पर सुबह आठ बजे करेगा, इस दौरान किन्नर अखाडा के सभी पदाधिकारी और शिष्य शामिल होगे।







