FATEPUR NEWS: जहानाबाद कस्बा के एक मोहल्ला की महिला ने थाने में तहरीर देते हुए अपने ही ससुराली जनों के विरुद्ध तथा ससुर द्वारा छेड़छाड़ किए जाने की तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका विवाह लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था तथा उसकी एक पुत्री है, ससुरालीजन पति व सास सहित ननद वह ससुर एक प्लाट खरीदने हेतु पांच लाख रुपए नगद व एक सोने की जंजीर की मांग की है। जिसके लिए पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसके ससुरालीजन मारते पीटते हैं तथा ससुर उस पर बुरी नियत रखता है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर मुकदमा दर्ज किया है। थाना अध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।







