प्रयागराज। बहुजन नायक, पूर्व सांसद स्व कांसीराम की जयंती 15 मार्च को समाजवादी पार्टी बहुजन दिवस अर्थात पीडीए दिवस के रूप से मनाएगी।
सपा की यमुनापार इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष पप्पूलाल निषाद की अध्यक्षता में आज तैयारियों को लेकर चर्चा हुई जिसमें कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया। तय किया गया कि यमुनापार इकाई कीओर से 15 मार्च को सुबह 10बजे से मुंगारी टोल प्लाजा के पास स्थित एक गेस्ट हॉउस में जयंती कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
बैठकमेप्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष यमुनापार पप्पूलाल निषाद, एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, राम मिलन यादव, इंजी. जगदीश यादव,राजू पासी, प्रदीप निषाद, गीता भारतीय, जय शंकर भारती, संतलाल वर्मा, महेंद्र सरोज, मंगला पाल, राम देव निडर, मंगल देव कोल, पवन सोनकर, दिनेश पटेल, विनय, मोहित, रामचंद्र निषाद, राम पाल बिन्द आदि मौजूद रहे।







