Home उत्तर प्रदेश बस्ती जनपद के हरैया क्षेत्र के प्रखर ने बढ़ाया जिले का मान...

बस्ती जनपद के हरैया क्षेत्र के प्रखर ने बढ़ाया जिले का मान IAS में चयन

12
0

प्रखर शुक्ला ने यह सफलता अपने दूसरे प्रयास में हासिल की।

उनकी प्रारंभिक शिक्षा गजाधर सिंह अंगद सिंह इंटर कॉलेज हरैया से हुई, जबकि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई उन्होंने एमएलएम कॉन्वेंट स्कूल, इलाहाबाद प्रयागराज से पूरी की…।

जैसे ही प्रखर के चयन की खबर गांव और क्षेत्र में पहुंची, उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया…।

भाजपा नेता चंद्रमणि पांडे, गजाधर सिंह अंगद सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष तिवारी लवकुश तिवारी नेटवर्क सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने प्रखर और उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सफलता की खबर सुनते ही प्रखर के पिता भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि यह उनके बेटे के वर्षों के कठिन परिश्रम और लगन का परिणाम है…।

वहीं प्रधान प्रतिनिधि अशोक शुक्ला ने गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ प्रखर का भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर और खुशी जाहिर करते हुए प्रखर की इस उपलब्धि का जश्न मनाया।