Home उत्तर प्रदेश बस्ती के बाल सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण: सिद्धार्थनगर के 20 किशोर अपचारी...

बस्ती के बाल सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण: सिद्धार्थनगर के 20 किशोर अपचारी निरूद्ध, सचिव ने व्यवस्थाओं की सराहना की

SIDHARTHNAGAR NEWS: उच्च न्यायालय और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर गुरुवार, 18 सितंबर 2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर के सचिव शैलेन्द्र नाथ ने बस्ती में स्थित राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, सिद्धार्थनगर जनपद के कुल 20 किशोर अपचारी यहाँ निरूद्ध पाए गए। सचिव ने गृह में साफ-सफाई की व्यवस्था को संतोषजनक पाया। किशोरों की शिक्षा के लिए 4 सहायक अध्यापक और 1 शिक्षा मित्र तैनात हैं। उन्हें प्रतिदिन योग और खेल भी कराए जाते हैं। गृह की सुरक्षा के लिए 12 सीसीटीवी कैमरे और 5 होमगार्ड भी मौजूद हैं। निरीक्षण के दौरान, सचिव ने बाल अपचारियों से उनके रहने, खाने और अधिवक्ताओं के बारे में पूछा, जिस पर उन्होंने किसी भी समस्या से इनकार किया। निरीक्षण में चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अश्वनी कुमार मिश्र और डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल फराज अहमद भी उपस्थित रहे।