Home उत्तर प्रदेश बसपा का शक्ति प्रदर्शन, कई दलों के नेता व सैकड़ों कार्यकर्ता एक...

बसपा का शक्ति प्रदर्शन, कई दलों के नेता व सैकड़ों कार्यकर्ता एक साथ पार्टी में शामिल

सिराथू से सियासी संदेश, प्रबुद्ध जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतीक मौर्य का बसपा में विलय, अनिल अग्निहोत्री की एंट्री

KAUSHAMBI NEWS: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देशन पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल की अध्यक्षता में सिराथू के सयारा स्थित सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने दल छोड़कर बहुजन समाज पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए एक साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिससे जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई।बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति और बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त करने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रबुद्ध जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतीक मौर्य ने अपनी पूरी पार्टी का बहुजन समाज पार्टी में विलय करने की घोषणा की, उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता भी बसपा में शामिल हुए। वहीं कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देते हुए अनिल अग्निहोत्री अपने तमाम साथियों के साथ बसपा में शामिल हुए। सुनील पटेल, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष मंझनपुर, ने भी बसपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा उमानाथ पाल ने कांग्रेस छोड़कर बसपा का दामन थामा, जबकि सूरज बली ने आम आदमी पार्टी छोड़कर बसपा में शामिल होकर नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की। समाजवादी पार्टी के अंबेडकर वाहिनी के महासचिव रामू गौतम ने भी सपा छोड़कर बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ली। इसी क्रम में जिला पंचायत सदस्य सीमा देवी सहित अर्जुन लाल गौतम, शैलेंद्र गौतम, पवन कुमार, राम सिंह गौतम, सुभाष पाल, शिव गोविंद पाल, वीरेंद्र कुमार सोनकर, राजेश कुमार, अनिल कुशवाहा, दिलीप कुमार, दिलीप गौतम, प्रदीप गौतम तथा सैकड़ों अन्य कार्यकर्ताओं ने एक साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी बहुजन, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और सर्वसमाज के अधिकारों की सशक्त आवाज है और आने वाले समय में पार्टी प्रदेश की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम का समापन संगठन को और मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया।इस अवसर पर मुख्य मंडल प्रभारी सतीश जाटव, चिंतामणि वर्मा , आकाश राव, अशोक सोनकर, मोतीलाल अंबेडकर, राकेश कुमार गौतम, सेहदी लाल निर्मल, मनीष गौतम, पंकज पासी, नन्हे पासी, आशीष सोनकर, पी0 पी0 चौरसिया आदि बसपाई मौजूद रहे।