Home उत्तर प्रदेश बम्बा का पानी टीहर माईनर में चलने से खेत हो गये जल...

बम्बा का पानी टीहर माईनर में चलने से खेत हो गये जल मग्न, किसानों ने दिया ज्ञापन

JALAUN NEWS: तहसील की ग्राम पंचायत धरमपुरा जागीर में टीहर माईनर का पानी ओवर फ्लो होने से सैकडों बीघा जमीन जलमग्न हो गई। को लेकर धर्मपुरा जागीर के किसानों ने ज्ञापन पत्र उपजिलाधिकारी राकेश कुमार सोनी को सौंपा उन्होने बताया कि जमीन जलमग्न होने से इसमे लगता है कि अब कभी ओट नहीं आएगी ओट न आने से अब फसल बोना मुश्किल हो गया । हम सभी किसानों का मुख्य जरिया किसानी है। किसानी में पहले बारिश वाली फसल स्वाहा हो गई अब अगली सर्दी वाली फसल बोने की तैयारी थी कि माईनर के ओवर फ्लो ने दुबारा खेतों को जल मग्न कर दिया हैं। जिससे अब लगता है कि फसल बोना नामुमकिन ही नहीं मुश्किल है। पूर्व में बोई फसल अरहर बाजरा तिली पानी के आगोश में बर्बाद हो गई। किसानों ने बताया कि बंबा से टीहर माईनर का जुडाव है। इस जुडाव में बंबा और माईनर  पूरी तरह से अपूर्ण एवं खुदाई न होने की बजह पानी खेतों में भर रहा है। किसानों ने उपजिलाधिकारी से  मांग की है। कि उक्त बंबा और माईनर को पक्का बनाते हुए सफाई और खुदाई कराई जाए वहीं किसानों ने नुकसान की भरपाई हेतु मुआवजा धनराशि की मांग की है। इस मौके पर सुदामा राठौर राजेश कुमार तिलक सिंह  राम सिंह प्रमोद कुमार परशुराम हाकिम सिंह सुरेन्द्र विनोद कुमार जगदीश मान सिन्ह शिवम श्रीकृष्ण राममोहन शिवराम शिवशंकर अजब सिंह रामसेवक सत्यम रमेश चंद्र वीर सिंह हरप्रसाद अखिलेश चंद्र प्रकाश दीपक रामशरण सुरेन्द्र रामराजा सहित दर्जनों  की संख्या में किसानों की मौजूदगी रही है।