Home आस्था बभनी ब्लॉक प्रमुख  द्वारा  देव दीपावली उत्सव का किया गया आयोजन

बभनी ब्लॉक प्रमुख  द्वारा  देव दीपावली उत्सव का किया गया आयोजन

SONBHADRA NEWS: जिले के बभनी विकास खण्ड के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह ने अपने ब्लॉक के गांव के तालाब पर देव दीपावली के दीपोत्सव का आयोजन किया। दीपोत्सव से तालाब के  घाट पर बड़ी संख्या में दीप जलाकर देव दीपावली का दीपोत्सव मनाया गया। दियों से बहुत ही सुंदर ढंग से दीपावली शब्द का निर्माण किया गया था। पुरा तालाब घाट देव दीपावली के दीपोत्सव से जगमग हो गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह ने क्षेत्र वासियों को देव दिपावली की शुभकामनाएं देते हुए समस्त क्षेत्र वासियों से आग्रह किया की जिन गांवों के तालाब पर छठ पूजा का आयोजन किया गया है उन घाटों पर देव दीपावली के दिन, दिया अवश्य जलाएं। ब्लॉक प्रमुख ने सभी जनपद व क्षेत्र वासियों को देव दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। देव दीपावली के दीपोत्सव के इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह,अभय सिंह पटेल, धीरेंद्र सिंह सोमवंशी, राजकुमार, अरुण सिंह गहरवार, राकेश सिंह, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।