SIDHARTHNAGAR NEWS: बढ़नी कस्बे में शनिवार को नगर पंचायत की कूड़ा गाड़ी और एक ई-रिक्शा के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में ई-रिक्शा चालक फिरोज सहित उसमें सवार यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नगर पंचायत वाहन तेज रफ्तार में था, जिससे यह हादसा हुआ। घायल ई-रिक्शा चालक फिरोज पुत्र हैदर (निवासी लोहिया नगर, बढ़नी) को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बढ़नी ले जाया गया, जबकि नगर पंचायत कूड़ा गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर से ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कूड़ा गाड़ी का शीशा भी टूट गया। चौकी प्रभारी बढ़नी, अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है, हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।







