Home अमेठी बड़ी धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

बड़ी धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

AMETHI NEWS:  मुंशीगंज क्षेत्र के ग्राम सरायखेमा स्थित शताब्दी प्राचीन सिद्धपीठ महावीरन धाम पर हनुमान जयंती का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान जी के दर्शन किए।
मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-पाठ, हवन-यज्ञ एवं भगवान बजरंगबली की आरती संपन्न कराई गई। मंदिर के पुजारी पंडित दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान हनुमान की आराधना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और भगवान सदैव अपने भक्तों का कल्याण करते हैं। कार्यक्रम के दौरान भक्तों द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया, जिसे हजारों भक्तों ने ग्रहण किया। इस अवसर पर सत्य प्रकाश पाल, गिरिजा शंकर पांडेय, हृदय राम, दलगजन, गायत्री प्रसाद मिश्र, जमुना प्रसाद तिवारी, सुरेश, संजीव मिश्र, विपुल सिंह, पंडित दिनेश कुमार पांडेय, विपिन मिश्र, रिंकू पांडेय, दीपक सिंह, कमलापति यादव, शिलाजीत सिंह, नन्हें, राहुल, विंदा प्रसाद विश्वकर्मा, विकास, राजीव कुमार, मोनू, शिवपाल प्रजापति, संतोष सिंह, मयंक, जयकरन शर्मा, पप्पू, वैभव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।