PRAYAGRAJ भाजपा नेता रणजीत सिंह एवं अनुराग संत के अगुवाई में सिविल लाइंस रॉयल होटल स्थित हनुमान जी महाराज का जयकारा लगाते हुए बड़े मंगल पर हनुमान जी की पूजा अर्चना करने के उपरांत भुझा हुआ चना एवं ठंडी शरबत का वितरण पूरे श्रद्धा के साथ किया गया। हनुमान भक्ति एवं राहगीरों को हनुमान जी की जय का उद्घोष लगाकर प्रसाद वितरित किया तथा भाजपा नेता ने कहा कि बड़े मंगल का सनातन संस्कृति में बड़ा ही महत्व है उन्होंने आगे कहा कि इस दिन जो भी भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना पूरी श्रद्धा एवं निष्ठा से करता है उसके जीवन में आने वाले सभी अमल का नाश होता है। उक्त अवसर पर पार्षद नीरज गुप्ता, पूर्व पार्षद पवन श्रीवास्तव, शुभेंदु श्रीवास्तव, आकाश कुमार, संदीप चौहान, कुशाग्र श्रीवास्तव, रणविजय सिंह, मुकेश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






