KUSHINAGAR NEWS: नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पढ़ेगा कुशीनगर, बढ़ेगा कुशीनगर की भावना के साथ जन सहयोग से चलाये जा रहे शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम के क्रम में नगर पालिका परिषद कुशीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय कुरमौटा में विद्यार्थियों को कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर आदि शिक्षण सामग्री भेंट कर पढ़ने व आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि विधायक कुशीनगर पीएन पाठक ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से अपनी कमजोर स्थिति को बदल कर देश व समाज के उत्थान में योगदान दिया जा सकता है। ऐसे में सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध करा बच्चों के शिक्षा में सहयोगी बनना अत्यंत पुनीत कार्य है। नयी दिशा द्वारा किया जा रहा यह कार्य सराहनीय है उन्होंने संस्था से जुड़कर समाजोपयोगी कार्य में सहभागिता की बात कही। अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्राचार्य प्रो. अमृतांशु शुक्ल ने बच्चों से शिक्षण सामग्री का समुचित उपयोग करते हुए पढ़ने व आगे बढ़ने को कहा l कार्यक्रम की प्रस्ताविकी प्रो. गौरव तिवारी ने रखा। संचालन शिक्षक धर्मेंद्र दुबे, स्वागत प्रधानाध्यापक हरीन्द्र चौरसिया एवं आभार सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने किया। इस अवसर पर डॉ0 निगम मौर्य, विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह, जो नपाप अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल, खंड शिक्षा अधिकारी कसया अशोक कुमार यादव, शिक्षक नेता राजेश शुक्ल, इंद्र कुमार मिश्र, कृष्णमोहन, आरती दुबे, अमर प्रकाश पांडेय, दीनदयाल द्विवेदी, अनुराधा सिंह, हेमलता जायसवाल, दिव्या शुक्ला, आसपति देवी, संगीता देवी, सुशीला देवी, आलोक तिवारी, आद्या पांडेय, राजेश राव, संजीव दुबे, राजेश पांडेय, प्रमोद शुक्ल, मृत्युंजय शुक्ल, शैलेष कुमार आदि उपस्थित रहे।







